Home छत्तीसगढ़ रायपुर : अवैध निर्माण और प्लाटिंग पर निगम ने चलाया बुलडोजर

रायपुर : अवैध निर्माण और प्लाटिंग पर निगम ने चलाया बुलडोजर

0

रायपुर : जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के आदेश एवं नगर पालिक निगम आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर मंगलवार को नगर निगम जोन-5 द्वारा अवैध निर्माण और प्लॉटिंग के खिलाफ अभियान चलाया गया. जोन 5 जोन कमिश्नर खीरसागर नायक के मार्गदर्शन में सहायक अभियंता नागेश्वर राव रामटेके, उप अभियंता अंकुर मिश्रा एवं टिकेन्द्र चंद्राकर की उपस्थिति में नगर निवेश विभाग की टीम ने नगर निगम मुख्यालय के नगर निवेश उड़न दस्ते के साथ संयुक्त कार्रवाई की.

अभियान के तहत पासपोर्ट कार्यालय के पास नागरिक राम बहल सिंह द्वारा अनुमति के विपरीत किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया. वहीं, भाठागांव इंटेकवेल क्षेत्र में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर भी निगम ने कड़ा कदम उठाया. मौके पर पहुंची टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से अवैध रूप से बनाई गई मुरूम रोड को काटकर मार्ग का आवागमन अवरुद्ध कर दिया, जिससे आगे किसी भी तरह की अवैध गतिविधि पर तत्काल रोक लग सके.

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि शहर में अवैध निर्माण और प्लॉटिंग करने वालों पर इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here