Home देश बिहार में राहुल गांधी की गाड़ी ने पुलिसकर्मी को मारी टक्कर, BJP...

बिहार में राहुल गांधी की गाड़ी ने पुलिसकर्मी को मारी टक्कर, BJP बोली- ‘ये जनता कुचलो यात्रा’

0

कांग्रेस नेता राहुल गांधी बिहार में वोटर अधिकार यात्रा कर रहे हैं। उनकी ये यात्रा मंगलवार को राज्य के नवादा जिले में थी। हालांकि, उनकी यात्रा के दौरान एक हादसा हो गया। राहुल गांधी की गाड़ी ने यात्रा के दौरान एक पुलिसकर्मी को टक्कर मार दी। जानकारी के मुताबिक, पुलिसकर्मी को इस घटना में कोई गंभीर चोट नहीं आई है। हालांकि, इस घटना को लेकर भाजपा ने राहुल गांधी पर हमला बोला है।

क्या है पूरा मामला?

मंगलवार को नवादा में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान उनके वाहन से एक पुलिसकर्मी को टक्कर लग लग गई। इस यात्रा में मौजूद कुछ नेताओं ने जानकारी दी है कि वोटर अधिकार यात्रा के समय राहुल गांधी और महागठबंधन के कुछ अन्य नेता खुली जीप पर सवार थे। इसी वाहन से एक पुलिसकर्मी को टक्कर लग गई। जानकारी के अनुसार, यात्रा में शामिल लोगों और कुछ सुरक्षाकर्मियों ने पुलिसकर्मी की सहायता की।

राहुल गांधी ने दी पानी की बोतल

वोटर अधिकार यात्रा के दौरान गाड़ी की टक्कर से घायल पुलिसकर्मी को राहुल गांधी ने अपने साथ वाहन में बैठाया और पीने के लिए पानी का बोतल दिया। जानकारी के मुताबिक, गाड़ी के टक्कर के बाद पुलिसकर्मी को गंभीर चोट नहीं आई है।

‘ये जनता कुचलो यात्रा’- शहजाद पूनावाला

भारतीय जनता पार्टी के नेता शहजाद पूनावाला ने इस पूरी घटना को लेकर राहुल गांधी पर हमला बोला है। शहजाद पूनावाला ने घटना के वीडियो को X पर शेयर किया और कहा- राहुल गांधी की कार ने एक पुलिस कांस्टेबल को कुचल दिया जो गंभीर रूप से घायल हो गया। वंशवादी उसे देखने के लिए भी नीचे नहीं उतरे। ये वोटर अधिकार यात्रा नहीं बल्कि जनता कुचलो यात्रा है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here