नई दिल्ली : महाराष्ट्र में 2024 के लोकसभा चुनाव से लेकर 2024 के विधानसभा चुनाव तक की छह महीने की अवधि में मतदाता सूची में कथित विसंगतियों को लेकर गरमागरम बहस के बीच भाजपा ने कांग्रेस पार्टी पर हमले तेज कर दिए हैं।
दिल्ली स्थित एक प्रमुख सर्वेक्षण एजेंसी – सेंटर फार स्टडी आफ डेवेलपिंग सोसायटीज (सीएसडीएस) के ‘झूठे आंकड़ों’ को आधार बनाकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अन्य पार्टी नेता महाराष्ट्र की इस मतदाता सूची का हवाला देते हुए भाजपा और चुनाव आयोग पर हमलावर हो रहे थे। उन्होंने दोनों पर मिलीभगत और मतदान में धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया।
सीएसडीएस के निदेशक संजय कुमार ने कहा, ‘महाराष्ट्र चुनाव से संबंधित ट्वीट्स के लिए मैं माफी मांगता हूं। लोकसभा और विधानसभा चुनावों के आंकड़ों की तुलना करते समय हमारी डाटा टीम से गलती हुई। अब यह ट्वीट हटा दिए गए हैं। मेरा किसी भी तरह की गलत सूचना फैलाने का कोई इरादा नहीं था।”
कांग्रेस पार्टी ने इसे हाथोंहाथ लिया और ‘इसे भाजपा के इशारे पर चुनाव आयोग द्वारा मतदान में धोखाधड़ी और वोटों से छेड़छाड़’ का आरोप लगाया। अपने दोनों ट्वीट वायरल होने के बाद संजय कुमार ने उन्हें डिलीट कर दिए और बाद में इस बाबत एक स्पष्टीकरण जारी किया।



