नई दिल्ली : अमेरिकी शेयर बाजार में मेगाकैप टेक कंपनियों के शेयरों में गिरावट के कारण जोखिम का माहौल बनने से एशिया के ज्यादातर बाजारों में गिरावट है। कल अमेरिकी बाजार और आज एशियाई बाजारों में कमजोरी के बीच गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty) भी फिसल गया है। ये करीब सवा 7 बजे 45.50 पॉइंट्स या 0.18 फीसदी गिरकर 24,966 पर है। इन फैक्टर्स से भारतीय शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत का संकेत मिल रहा है।
मंगलवार को नैस्डैक 100 इंडेक्स के कॉन्ट्रैक्ट्स गिर गए। MSCI के सेक्टोरल शेयर इंडेक्स में 0.5% की गिरावट आई, जिसमें ताइवान सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी और सॉफ्टबैंक कॉर्प सबसे आगे रहे।
अमेरिकी बाजार में आई गिरावट
अमेरिकी बाजार में एसएंडपी 500 0.59% की गिरावट के साथ 6,411.37 पर बंद हुआ, जबकि नैस्डैक कंपोजिट 1.46% गिरकर 21,314.95 पर बंद हुआ। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 10.45 अंक या 0.02% बढ़कर 44,922.27 पर बंद हुआ। होम डिपो में तेजी के कारण 30 शेयरों वाला डॉव जोंस नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गया।
इसी तरह हॉन्ग-कॉन्ग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 109.01 पॉइंट्स या 0.43 फीसदी गिरकर 25,013.89 पर है। केवल चीन के शेयर बाजार में मजबूती है और इसका SSE Composite Index 5.69 पॉइंट्स या 0.15 फीसदी बढ़कर 3,732.98 पर है।



