Home छत्तीसगढ़ मंत्री बनने पर राजेश अग्रवाल को पत्रकार टीम ने दी बधाई

मंत्री बनने पर राजेश अग्रवाल को पत्रकार टीम ने दी बधाई

0

 

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार द्वारा अम्बिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल को पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री बनाये जाने के बाद से उनके चाहने वाले समर्थक पार्टी कार्यकर्ता क्षेत्र के लोग उनके निवास पर बधाई देने लगातार पहुंच रहे हैं। मंत्री अग्रवाल के निवास में मेला सा लगने लगा है। इसी फेहरिस्त में स्थानीय पत्रकार संघ सदस्यों ने 21 अगस्त गुरुवार को मंत्री अग्रवाल से सौजन्य मुलाकात करते हुए उनके गले में फूलों का हार पहनाकर एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर तहे दिल से बधाई दिया मंत्री अग्रवाल ने भी बाकायदा स्थानीय सभी पत्रकार साथियों का सम्मान करते हुये चौथे स्तंभ की सराहना करते हुये कहा लोकतंत्र में नेताओं को आगे लाकर उड़ान देने में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

क्षेत्र विकास के मुद्दे पर उन्होंने कहा – निश्चित तौर पर पर्यटन स्थलों पर विकास कार्य तेजी से होगे ताकि दूसरे शहरों से पर्यटक आकर आकर्षक पर्यटन स्थलों के खूबसूरती तथा कुदरती नजारे का लुत्फ उठा सकेंगे साथ ही बेरोजगारो को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। मंत्री अग्रवाल ने सड़क निर्माण कार्य कराये जाने जैसे दूसरे विकास के मुद्दो पर भी अपने विचार साझा किये।

इस मौके पर पत्रकार सुरेश साहू अखिलेश जायसवाल , मुन्ना पांडेय,स‌मीम खान, इमरान अंसारी दिनेश बारी,प्रफूल यादव,राजेश गुप्ता, रुस्तम खान, अमीत बारी,परमान राजवाड़े प्रिंस सोनी,विकास अग्रवाल, महफूज हैदर, ओमनारायण,सितेश सिदार, बृजेन्द्र प्रजापति,आमोद तिवारी अन्य पत्रकार साथी शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here