Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रान्तीय आहवान पर आज निर्धारित हड़ताल में...

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रान्तीय आहवान पर आज निर्धारित हड़ताल में शामिल होने की अपील

0

कोमल ग्वाला अमन पथ जशपुर : छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के बेनर तले 22 अगस्त की हड़ताल को सफल बनाने हेतु प्रदेश के 120 विभाग के संगठनों के कर्मचारी अधिकारी को विशाल हड़ताल धरना, रैली में शामिल होने हेतु छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के अध्यक्ष एवं संगठन मंत्री एवं ब्लॉक संयोजक बालदेव ग्वाला ने अपील की है कि सामुहिक अवकाश लेकर जशपुर जिला के समस्त संगठनों जिले के समस्त जिला कार्यकारिणी पदाधिकरी,समस्त जिलाध्यक्ष व जिला पदाधिकारी/ ब्लॉक अध्यक्ष/ ब्लॉक पदाधिकारी, कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जशपुर अंतर्गत तहसील संयोजक गण, महिला प्रकोष्ठ पदाधिकारी गण, पेंशनर प्रकोष्ठ पदाधिकारी गण व समस्त अधिकारी कर्मचारी साथियो से छत्तीसगढ़ प्रदेश सयुक्त शिक्षक संघ ने 22 अगस्त को एक दिवसीय हड़ताल में सम्मिलित होने की अपील की है ।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर जिला जशपुर के समस्त कर्मचारी अधिकारी कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के बैनर तले 11 सूत्रीय मांगों को लेकर दिनांक 22 अगस्त को काम बंद कलम बंद हड़ताल में रहेंगे ।
22 अगस्त को जिला मुख्यालय जशपुर मे व्यापक धरना रैली प्रदर्शन करते हुवे जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव छ ग शासन के नाम ज्ञापन सौपा जायेगा।
छत्तीसगढ़ प्रदेश सँयुक्त शिक्षक संघ के अध्यक्ष एवं प्रदेश संगठन मंत्री एवं ब्लाक संयोजक ने कहा कि जिला कार्यकारणी जशपुर के सभी कर्मचारियों से अपील करता है कि सभी कर्मचारी/अधिकारी अवकाश का आवेदन अपने कार्यालय में देकर धरना स्थल में अनिवार्य रूप से उपस्थिति हो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here