
नई दिल्ली : हींग भारतीय रसोई का एक महत्वपूर्ण मसाला है, जो खाने का टेस्ट बढ़ाने के साथ-साथ औषधीय गुणों से भरपूर होता है। आयुर्वेद में इसे एक प्राकृतिक उपचार के रूप में माना जाता है, जो डाइजेस्टिव सिस्टम को दुरुस्त करने से लेकर दर्द और सूजन को कम करने जैसे कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है।
इसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर को विभिन्न रोगों से बचाने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं हींग के कुछ प्रमुख स्वास्थ्य लाभों के बारे में-
डाइजेस्टिव सिस्टम को मजबूत बनाए
हींग का सबसे बड़ा लाभ डाइजेस्टिव सिस्टम को दुरुस्त करना है। यह गैस, अपच, पेट दर्द और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है। खाने में में चुटकीभर हींग डालने या गर्म पानी में इसे घोलकर पीने से पेट से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं।
श्वसन तंत्र के लिए लाभकारीयह बलगम को पतला करके बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे अस्थमा, ब्रोंकाइटिस और खांसी जैसी श्वसन समस्याओं में राहत मिलती है।
हृदय को स्वस्थ रखेहींग ब्लड सर्कुलेशन को सुधारता है और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखता है। यह कोलेस्ट्रॉल को कम करके हार्ट डिजीज के खतरे को कम करता है।
डायबिटीज को नियंत्रित करने में सहायकहींग ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में मदद करता है और इंसुलिन संवेदनशीलता को बढ़ाता है, जिससे यह डायबिटीज पेशेंट्स के लिए लाभकारी साबित होता है।
पीरियड्स की समस्याओं में राहतमहिलाओं के लिए हींग बेहद फायदेमंद है, क्योंकि यह पीरियड्स की अनियमितता और दर्द को कम करता है। गुनगुने पानी में हींग और शहद मिलाकर पीने से ऐंठन में राहत मिलती है।
त्वचा और बालों के लिए फायदेमंदहींग में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो स्किन इन्फेक्शन, मुंहासे और दाग-धब्बों को कम करने में सहायक होते हैं। यह स्कैल्प को हेल्दी रखकर बालों की ग्रोथ को प्रमोट करता है।
कीड़े के काटने और घाव में मददगारहींग का पेस्ट लगाने से कीड़े के काटने से होने वाली जलन और खुजली में राहत मिलती है।



