रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : स्थानीय मुस्लिम कौम के लोगों ने 5 सितंबर दिन शुक्रवार को जश्ने ईद मिलादुन्नबी अकीदत -ओ- एहतराम के साथ खुश गवार माहौल में मनाया।इस्लाम धर्म के मुताबिक पैगंबर हज़रत मुहम्मद साहब के जन्म दिन को ईद-मिलादुन्नबी के शक्ल में मनाया जाता है।रिवाज़ के मुताबिक क़ौम के लोगों ने अपने घरों , जामा मस्जिद तथा गलियां को रंग-बिरंगे पतंगी सतरंगी बीजली झालरों के नूर से रौशन कर बेहतरीन तरीके से सजाया।जश्ने ईद मिलादुन्नबी मनाये जाने को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों में खासा उत्साह देखा गया।जुम्मे की नमाज अदा करने मुस्लिम समुदाय के लोग जामा मस्जिद में एकत्रित हुए जहां मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा किये ।
अपने सजदा- ऐ-इबादत में मुल्क की सलामती और अमन चैन की दुआ मांगी। बादे नमाज अदायेगी अमूमन गौसिया कमेटी के सदर हाजी इदरीश ख़ान के नेतृत्व में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जामा मस्जिद से इस्लामी झंडे के साथ जुलूस-ए मोहम्मदी निकाला। जुलूस का काफिला लखनपुर पैलेस रोड अस्पताल चौक पठानपुरा, अब्दुल कलाम चौक, राष्ट्रीय राजमार्ग 130 में स्थित जूनाडीह होते हुए नगर लखनपुर के विभिन्न गलियों से गुजरते दैनिक गुदरी बाजार चौक, प्रतीक्षा बस स्टैंड पहुंची जहां सूर्यवंशी सभा के जिला अध्यक्ष रघुवर प्रसाद सूर्यवंशी महासचिव प्रबंधन सूर्यवंशी संजय सूर्यवंशी संजय चौधरी अन्य सदस्यों ने पुष्प वर्षा करते हुए जुलूस-ए मोहम्मदी का स्वागत किया एक दूसरे के गले लगकर जश्ने ईद मिलादुन्नबी की बधाइयां एवं शुभकामनाएं दिये।
जुलूस प्रतिक्षा बस स्टैंड होते हुए ईदगाह पहुंच कर मुक्कमल हुआ।सलाम पढ़कर फातिहाखानी के बाद काफिले में शामिल लोगों को शिरनी (प्रसाद) तकसीम किया गया। मुस्लिम धर्म गुरुओं ने तकरीर करते हजरत पैगंबर मोहम्मद साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। क़ौम के लोगों ने हज़रत पैगम्बर मुहम्मद साहब के बताए पथ पर चलने का संकल्प लिया। एकं दूसरे को ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दिये।इस तरह से इस्लामी पर्व ईद मिलादुन्नबी उमंग के साथ मनाया गया।



