Home छत्तीसगढ़ बच्चों की जान से खिलवाड़! स्कूल के खाने में नजर आए कीड़े,...

बच्चों की जान से खिलवाड़! स्कूल के खाने में नजर आए कीड़े, प्रिंसिपल को मिला नोटिस

0

रायगढ़ : सरकारी स्कूलों में बच्चों को पौष्टिक व स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराने के लिए शासन द्वारा करोड़ों खर्च किए जा रहे हैं, दूसरी ओर स्कूल प्रबंधन की लापरवाही के कारण बच्चों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ हो रहा है।

ताजा मामला घरघोड़ा विकासखंड के संकुल केंद्र टेरम स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का है। यहां आकस्मिक निरीक्षण पर पहुंचे अधिकारी को मध्याह्न भोजन में कीड़े मिले हैं। मामले में बीईओ ने प्राचार्य को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here