रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा :प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा सत्यनारायण सिंह एवं औषधि पादप बोर्ड के माननीय अध्यक्ष विकास मरकाम के सरगुजा प्रवास के दौरान लखनपुर मंडल आगमन पर मंत्री राजेश अग्रवाल के निवास में भव्य स्वागत किया गया।इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष लखनपुर दिनेश बारी के नेतृत्व में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने दोनों अतिथियों का पुष्पमाला ढोल-नगाड़ों और जयघोषों के साथ वंदन अभिनंदन किया। स्वागत समारोह के दौरान मंडल अध्यक्ष ने कहा कि – प्रदेश नेतृत्व मार्गदर्शन तथा संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान करेगा।
अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह ने कहा कि संगठन की ताकत कार्यकर्ताओं की निष्ठा और परिश्रम में निहित है।लखनपुर मंडल के कार्यकर्ताओं की सक्रियता और एकजुटता प्रदेश में संगठन को मजबूत बनाने का संदेश देती है।
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से जनजातीय समाज के उत्थान और विकास के लिए निरंतर कार्य करते रहने का आह्वान किया।वहीं औषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष विकास मरकाम ने अपने उद्बोधन में कहा प्रदेश सरकार एवं संगठन जनजातीय अंचल के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। औषधीय पौधों के संरक्षण और संवर्धन से ग्रामीणों की आजीविका को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष एवं बोर्ड अध्यक्ष का हार्दिक स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।और संगठन को मजबूत बनाने संकल्प लिया।इस अतिथि सत्कार के मौके पर पूर्व सांसद कमलभान सिंह,वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश गुप्ता रवि अग्रवाल, राकेश अग्रवाल,दिनेश बारी,दिनेश साहू, , बृजकिशोर पाण्डे,विक्रम सिंह,सुरेश जायसवाल, प्रदीप गुप्ता,कामेंद्र राजवाड़े, मोहपाल राजवाड़े, अवधेश यादव,शिवराज सिंह, सुरेश साहू, सचिन बंसल महेश्वर राजवाड़े, सत्यनारायण साहू, कामेश्वर राजवाड़े, अमित बारी, निशांत गुप्ता, रामसागर साहू, यतेन्द्र पाण्डेय, गौरी साहू, मैनेजर सिंह, सुखसाय, कुश सिंह, राजेंद्र सिंह, लालजीत पैकरा, गुड्डू सिंह ,देवेन्द्र साहू, जितनरायण राजवाड़े, आकाश रजवाड़े,नागेन्द्र सिंह, सोनू वैष्णो,संतोष यादव, चेतन राजवाड़े, घरभरन राजवाड़े, दीपक सारथी, प्रभु सिंह, मुकेश ठाकुर, बुधन सिंह, अजयकांत गुप्ता, पप्पू सोनवानी, रंजीत दास, जयराम राजवाड़े, कृष्णा राजवाड़े, अमर साय राजवाड़े चंद्रभान सिंह, सहदूल खान मंडल के कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।



