Home छत्तीसगढ़ मां के दशगात्र के एक दिन बाद बेटे ने की आत्महत्या, क्षेत्र...

मां के दशगात्र के एक दिन बाद बेटे ने की आत्महत्या, क्षेत्र में शोक की लहर

0

संवाददाता अमनपथ राजूनाथ जोगी नगरी :  सिहावा थाना क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। मां के दशगात्र के एक दिन बाद बेटे ने अपनी ही मां के कफन कपड़े से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिहावा थाना क्षेत्र के पाइकभाटा निवासी लेखराम ध्रुव (45 वर्ष) ने हाल ही में अपनी मां का अंतिम संस्कार किया था। मां के दशगात्र के अगले ही दिन वह घर से निकलकर पास के खेत में पहुंचा और चिराई जाम के पेड़ की टहनी में मां के ही कफन कपड़े से फंदा बनाकर फांसी पर झूल गया।

घटना स्थल पाइकभाटा–घटुला रोड के पास गिट्टी खदान के सामने का बताया जा रहा है। आसपास के लोगों ने जब उसे पेड़ से लटका देखा तो तत्काल इसकी सूचना सिहावा पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए नगरी सिविल अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर कौन सी परिस्थितियां रही होंगी, जिनके चलते युवक ने यह कदम उठाया। इस संबंध में सिहावा थाना प्रभारी लेखराम ध्रुव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आत्महत्या के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here