
संवाददाता अमनपथ राजूनाथ जोगी नगरी : पं. रविशंकर शुक्ल विवि के अंतर्गत हिंदी शोध केंद्र की शोधार्थी कु. कुसुम साहू को उनके शोध विषय “संजीव बख्शी के साहित्य का सांस्कृतिक अनुशीलन” पर पीएचडी की उपाधि प्राप्त हुई है। उनकी शोध निदेशक प्रो. (डॉ.) अनुसुइया अग्रवाल (डी. लिट्) प्राचार्य स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय महासमुंद हैं। शोध मौखिकी परीक्षा के लिए बाह्य परीक्षक के रूप में प्रो. आनंद प्रकाश त्रिपाठी प्राध्यापक डॉ. हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर (मप्र) उपस्थित रहे। उनकी इस उपलब्धि पर शोध केंद्र की अध्यक्ष एवं प्राचार्य प्रो. करुणा दुबे, शोध निर्देशक प्रो. (डॉ.) अनुसुइया अग्रवाल (डी. लिट्), विभागाध्यक्ष डॉ. दुर्गावती भारतीय, शोध संवर्धन समिति की अध्यक्ष डॉ. मालती तिवारी, साहित्य एवं भाषा अध्ययनशाला रविवि की अध्यक्ष प्रो. मधुलता बारा, डॉ. गिरिजाशंकर गौतम, प्रो. रमेश अनुपम, प्रो. प्रेमशंकर त्रिपाठी ने बधाई दी है। छग के सुप्रसिद्ध साहित्यकार संजीव बख्शी ने डॉ. कुसुम साहू को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की हैं। ज्ञात हो कि डॉ. कुसुम साहू पिता श्री विष्णु प्रसाद साहू निवास स्थान ग्राम अमाली तह-नगरी, धमतरी जिले के अंतर्गत आने वाले छोटे से गांव की रहने वाली हैं। उन्होंने इस संबंध मे बताया कि इस बहाने उन्हें संजीव बख्शी जी को एवं उनके साहित्य को जानने का अवसर प्राप्त हुआ।



