Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव पर ‘हर दिन हर घर आयुर्वेद’ अभियान मनेन्द्रगढ़ में...

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव पर ‘हर दिन हर घर आयुर्वेद’ अभियान मनेन्द्रगढ़ में आयुष स्वास्थ्य जागरुकता एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित

0

एमसीबी : छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के उपलक्ष्य में ‘हर दिन हर घर आयुर्वेद’ अभियान के तहत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (नीला ड्रेस), मनेन्द्रगढ़ में आयुष स्वास्थ्य जागरुकता कार्यक्रम व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला आयुष अधिकारी निशांत अग्रवाल के तत्वावधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में छात्राओं को आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धतियों, पोषण, स्वच्छता और मौसमी बीमारियों से बचाव की जानकारी दी गई। साथ ही आयुर्वेदिक थीम पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी हुई, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कुल 125 बालिकाएं और विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर शासकीय होम्योपैथिक औषधालय मनेन्द्रगढ़ से डॉ. तेजकांत सोनकर (होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी), फार्मासिस्ट महेंद्र बडाईक, अभिमन्यु नाहक व भूखन ने सेवाएं दीं। विद्यालय से टी. विजय गोपाल राव सर का भी विशेष योगदान रहा।
प्रतियोगिता में विजेता छात्राएं- प्रथम पुरस्कार उमावती (12वीं), द्वितीय पुरस्कार चंचल (11वीं) सांत्वना पुरस्कार- उमा (12वीं), चंचल शोरी (12वीं), रितु (12वीं), माही (11वीं), मुस्कान (11वीं), पूर्णिमा (12वीं), आकांक्षा (11वीं), रिया गुप्ता (10वीं) इसके साथ ही अन्य विजेताओं को शासकीय होम्योपैथिक औषधालय मनेन्द्रगढ़ की ओर से विभिन्न प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here