Home छत्तीसगढ़ भारी बारिश और सुरक्षा चिंताओं के चलते एनएमडीसी किरंदुल खदान में विश्वकर्मा...

भारी बारिश और सुरक्षा चिंताओं के चलते एनएमडीसी किरंदुल खदान में विश्वकर्मा पूजा के दौरान पर्यटकों के प्रवेश पर रोक

0

एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाडा :  किरंदुल बैलाडीला की किरंदुल खदान, जो अपने उत्कृष्ट लौह अयस्क के लिए विश्व प्रसिद्ध है, में हर साल विश्वकर्मा पूजा बड़े उत्साह के साथ मनाई जाती है। इस अवसर पर हजारों पर्यटक खदानों में चल रहे खनन कार्यों, विशालकाय मशीनों और बैलाडीला की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने पहुंचते हैं। हालांकि, इस बार जिले में अत्यधिक बारिश और बाढ़ ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। बैलाडीला की पहाड़ियों पर भूस्खलन और सड़कों पर फिसलन का खतरा बढ़ गया है। मानसून के दौरान खदानों में भारी बारिश और कोहरे के साथ-साथ भूस्खलन की संभावना बनी रहती है। खदानों तक पहुंचने वाले रास्ते खतरनाक मोड़ और सर्पिली सड़कों से भरे हैं।

पर्यटकों की सुरक्षा और खनन कार्यों की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए, NMDC बीआईओएम किरंदुल कॉम्प्लेक्स प्रबंधन ने इस बार विश्वकर्मा पूजा के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए खदान नंबर 14, 11/सी, 11/बी और अन्य संयंत्रों में आम लोगों के प्रवेश तथा निजी वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here