Home छत्तीसगढ़ किरंदुल कॉम्प्लेक्स में सीपीआर और बेसिक लाइफ सपोर्ट पर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला...

किरंदुल कॉम्प्लेक्स में सीपीआर और बेसिक लाइफ सपोर्ट पर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला आयोजित

0

एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा  : किरंदुल कॉम्प्लेक्स में रवींद्र नारायण, अधिशासी निदेशक के कुशल निर्देशन, के.एल.नागवेणी, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) के मार्गदर्शन, और डॉ. एम.वी.लाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, परियोजना चिकित्सालय के नेतृत्व में बीआईओपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सभागार में स्वास्थ्य जागरूकता के तहत सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) और बेसिक लाइफ सपोर्ट (बीएलएस) विषय पर एक कार्यशाला आयोजित की गई।

कार्यशाला में रायपुर के सुयश हॉस्पिटल, मेडिकल एंड हेल्थ केयर इंस्टीट्यूट के डॉक्टरों और प्रशिक्षित विशेषज्ञों ने अधिकारियों, कर्मचारियों, और उनके परिजनों को आपातकालीन परिस्थितियों में जीवन रक्षक कौशल सिखाए। कृत्रिम मानव पुतले (Artificial Human Mannequin) के माध्यम से हृदयगति रुकने या सांस बंद होने जैसी स्थितियों में सीपीआर और बीएलएस तकनीकों का अभ्यास कराया गया। प्रतिभागियों को आपातकाल में आत्मविश्वास, परिवार व समाज की सुरक्षा, और अस्पताल पहुंचने से पहले रोगी की सहायता करने जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यक्रम में सुनील कुमार, उप महाप्रबंधक (प्रशिक्षण व सुरक्षा), ए.के.सिंह, सचिव, एमएमडब्ल्यू यूनियन, रोशन मिश्रा, उपाध्यक्ष, एसकेएमएस, डॉ. रामकृष्ण कुंभकार, संयुक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी, एस.के.पांडे, उप महाप्रबंधक (सिविल), डॉ. मनीषा लाल, संयुक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सहित यूनियन के अन्य पदाधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here