Home छत्तीसगढ़ नगर पालिका मुंगेली के प्रभारी लिपिक आनंद निषाद पर मनमानी का आरोप

नगर पालिका मुंगेली के प्रभारी लिपिक आनंद निषाद पर मनमानी का आरोप

0

मुंगेली :  नगर पालिका मुंगेली में पदस्थ कर्मचारियों के मनमाने रवैये से आमजन त्रस्त हो चुके हैं। हाल ही में नगर पालिका के प्रभारी लिपिक (राजस्व शाखा) आनंद निषाद पर एक नागरिक के साथ अभद्र व्यवहार करने और समस्या के समाधान से बचने का आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार, बीते दिनों एक आम नागरिक अपनी समस्या लेकर नगर पालिका कार्यालय पहुंचे थे। इस दौरान प्रभारी लिपिक आनंद निषाद ने समस्या सुनने के बजाय नागरिक से पहचान पत्र दिखाने की शर्त रख दी। जब नागरिक ने आपत्ति जताई, तो उनके साथ बहस और अप्रिय व्यवहार किया गया। नगरवासियों का कहना है कि नगर पालिका कार्यालय में आए दिन इस तरह की स्थिति बन रही है।

कर्मचारी जिम्मेदारियों से बचने के लिए टालमटोल करते हैं और जनता को परेशान करते हैं। छोटे-छोटे कार्यों के लिए भी नागरिकों को हफ्तों चक्कर लगाने पड़ते हैं। लोगों का आरोप है कि नगर पालिका में पारदर्शिता और जवाबदेही का अभाव है। कर्मचारियों की मनमानी पर अधिकारियों की चुप्पी से यह भी संकेत मिलता है कि कहीं न कहीं इस पूरे मामले में मिलीभगत है।

जनता की मांग

शहरवासियों ने जिला प्रशासन और कलेक्टर से अपील की है कि नगर पालिका के कर्मचारियों, विशेषकर प्रभारी लिपिक आनंद निषाद के विरुद्ध जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही नगर पालिका की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाए, ताकि आम जनता को समय पर सुविधा और अधिकार मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here