
बिलासपुर संभाग : छत्तीसगढ़ प्रदेश कोषालय शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ जितेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि वर्ष 2014 से अधीनस्थ लेखा सेवा पदोन्नति एवं परीक्षा के लिए कोषालय लिपिक के पद को शासन द्वारा कम कर दिया गया है, जबकि अन्य विभागों में यह पद अधिक है। इस विसंगति को दूर करने के लिए संघ लगातार शासन से मांग करता आ रहा है, लेकिन अब तक कोई आदेश जारी नहीं किया गया है।
उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के हित में शासन द्वारा ठोस कदम न उठाए जाने से आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
इसी मांग को लेकर अगस्त 2023 से लगातार जिला स्तर, संभाग स्तर एवं प्रदेश स्तर पर आंदोलन की चेतावनी दी। उन्होंने बताया कि 13 सितम्बर 2023 को मुख्यमंत्री निवास घेराव कर सचिव स्तर पर हुई चर्चा में अधीनस्थ लेखा सेवा में पद बढ़ाने हेतु सहमति दी गई थी, लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि आगामी 15 दिनों में मांग पूरी नहीं की जाती तो चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया जाएगा।



