Home छत्तीसगढ़ प्रतिष्ठानों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विश्वकर्मा पूजा

प्रतिष्ठानों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विश्वकर्मा पूजा

0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : नगर पंचायत लखनपुर सहित आसपास के गांवों में विश्वकर्मा पूजा 17 सितम्बर दिन बुधवार को धूमधाम से मनाया गया।वाहन बनाये जाने वाले मोटर गैराज, वर्कशॉप वाहन एजेंसी, लोहे के दुकानों , राजमिस्त्री, शिल्पकारों, मूर्तिकारों तथा मोटर बनाने वाले मैकेनिको कारीगरो ने, अपने दुकानों को सजा कर देवशिल्पी विश्वकर्मा जी का आशीर्वाद प्राप्त करने पूजा अर्चना किये। इसके अलावा नीज घरों मंदिर देवालयों में भी विधिवत पूजा अर्चना की गई ।

प्रथा अनुसार विश्वकर्मा पूजा अश्विनी क्वांर महिने के कृष्ण पक्ष एकादशी तिथि को मनाई जाती है। धर्मशास्त्रों में भगवान विश्वकर्मा सृष्टि के प्रथम शिल्पकार माने गये हैं। देवशिल्पी ब्रम्हा के सातवें पुत्र के रूप में जाने जाते हैं। सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड को तकनीक एवं व्यवस्था के आधार पर संयोजित करने के कारण देवशिल्पी विश्वकर्मा जी पूरे सृष्टि के प्रथम अभियंता कहे गये हैं। ग्रंथो में वर्णित है कि भगवान विश्वकर्मा ने देवताओं के अस्त्र-शस्त्र आभूषण दिव्य वाद्ययंत्र आकाश में दिखने वाले इन्द्र धनुष तक के निर्माण किये है। इसके अलावा स्वर्ग लोक, सोने की लंका,द्वारिका पुरी, इन्द्रप्रस्थ, पुष्पक विमान जैसे अनेक अद्वितीय रचना किये है। भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा आराधना करने से मन की सभी अभिलाषाएं पूरी होती है। क्षेत्र में श्रद्धालुओं ने
विश्वकर्मा पूजा धूमधाम से मनाया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here