Home छत्तीसगढ़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 75वें जन्मदिवस पर स्वास्थ्य शिविर व वृक्षारोपण...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 75वें जन्मदिवस पर स्वास्थ्य शिविर व वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

0

मुन्ना पांडेय सरगुजा : विकासखंड उदयपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 75वें जन्मदिवस पर विविध कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस इस अवसर पर मां नवदुर्गा हेल्थ केयर क्लिनिक में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया, जहां डॉ. अविनाश गुप्ता और डॉ. करुणा गुप्ता ने निःशुल्क सेवाएं प्रदान कीं। शिविर में लगभग 250 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर मुफ्त दवाइयां वितरित की गईं। दरअसल देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक के अवधि को स्वच्छता पखवाड़े के रूप में मनाया जा रहा है।

इसी तारतम्य में जंप उदयपुर के आयोजित शिविर में छात्रावास से आई छात्राओं ने केक काटकर प्रधानमंत्री मोदी जी का जन्मदिन मनाया और उनकी दीर्घायु होने की कामना किये। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के दिशा में संदेश देते हुए वृक्षारोपण किया गया, जिसमें बच्चों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।कार्यक्रम आयोजन में कल्पना भदौरिया, दीपक सिंघल, राहुल अग्रहरि, सविता गुप्ता सौरभ अग्रवाल शामिल रहे। वहीं, आयोजन को सफल बनाने में रामप्रसाद गुप्ता, प्रबोध सिंह, अखंड विधायक सिंह, बुध मोहन सिंह, राधे ठाकुर, आकाश जायसवाल, मनबोध सिंह, विक्की गुप्ता, रमेश यादव, तथा छात्रावास अधीक्षक गण किरण यादव, नवीन कश्यप, फ़िलोमीना तिर्की और शांति तिर्की का सराहनीय योगदान रहा।

प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम न केवल स्वास्थ्य सेवाओं और सामाजिक जागरूकता का प्रतीक रहा, बल्कि वृक्षारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देता दिखाई दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here