Home छत्तीसगढ़ नगरी में सेवा पखवाड़ा अंतर्गत स्वच्छता अभियान का आयोजन

नगरी में सेवा पखवाड़ा अंतर्गत स्वच्छता अभियान का आयोजन

0

संवाददाता अमनपथ राजूनाथ जोगी नगरी : भारतीय जनता पार्टी मंडल नगरी द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की जन्म दिवस के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा अंतर्गत विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत नगरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं शहीद स्मारक परिसर में सफाई अभियान चलाया गया।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस मंडल अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा मंडल महामंत्री रूपेंद्र साहू पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन नाहटा नागेंद्र शुक्ला कमल डागा जिला मंत्री दिनेश्वरी नेताम महेंद्र नेताम रामगोपाल साहू नरेंद्र नाग सभापति अलका साव शंकर देव राजा पवार देवचरण ध्रुव विनीत कोठारी चेलेश्वरी साहू अंबिका ध्रुव बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं नगरवासी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर श्रमदान कर साफ-सफाई की एवं स्वच्छता के महत्व को रेखांकित किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस ने कहा कि स्वच्छ भारत का सपना तभी साकार होगा जब प्रत्येक नागरिक स्वयं जागरूक होकर स्वच्छता को अपनी आदत बनाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्म दिवस समाज सेवा एवं जनकल्याण कार्यों के प्रति समर्पित होकर मानना ही सच्ची देशभक्ति है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here