
किशमिश अपने विशेष गुणों के लिए जाना जाता है. ड्राईफ्रूट्स का इस्तेमाल हमेशा मिठाई या खीर के स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है. वहीं किशमिश एक ऐसा ड्राईफ्रूट है जो न केवल न अपने मिठास के लिए जाना जाता है बल्कि इसमें मौजूद न्यूट्रिएंट्स हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है. किशमिश में विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाया जाता है जिस वजह से इसे सुपर ड्राईफ्रूट भी कहा जाता है. रोजाना रात भर भिगोए किशमिश खाने से आपके सेहत में कई सारे अच्छे बदलाव देखने को मिलते हैं. साथ ही किशमिश के पानी को पीने से भी हमारे शरीर को कई चमत्कारी फायदे मिलते हैं.
खून की कमी को करे दूर:- किशमिश को आयरन और विामिन बी कॉम्पलेक्स का अच्छा सोर्स माना जाता है. इसलिए अगर आपके शरीर में आयरन की कमी है तो रोजाना रात को किशमिश को पानी में भिगोएं. फिर सुबह नाश्ते से पहले 8-10 किशमिश जरूर खाएं. ऐसा करने पर आपके शरीर में खून की कमी दूर हो सकती है.
इम्यूनिटी बढ़ाए:- किशमिश को एनेर्जी का बड़ा सोर्स माना जाता है. अक्सर कमजोर सेहत वालो लोगों को किसी न किसी रूप में रोजाना किशमिश खाने की सलाह दी जाती है. इसे भिगोकर खाना सबसे बेस्ट तरीका होता है. इसे खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है जिससे मौसमी बीमारियां या सर्दी जुकाम हमें जल्दी नहीं घेरता. इसे खाने पर शरीर को इंफेक्संस से लड़ने की ताकत मिलती है.
बेहतर डाइजेशन:- किशमिश में बड़ी मात्रा में फाइबर भी मौजूद होता है जिस वजह से आसानी से खाना पच जाता है. इसमें मौजूद न्यूट्रिएंट्स पूरे डाइजेशन सिस्टम को रिलीफ देता है. किशमिश की तासिर गर्म होती है. इसे भिगोकर खाने से एसिडिटी जैसी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं.
ग्लोइंग स्किन:- किशमिश में विटामिन A, विटामिन E और एंटीऑक्सीडेंट्स पाया जाता है जो हमारी त्वचा के लिए बेहद अच्छा होता है. रोजाना 8-10 भिगोया हुआ किशमिश खाने से चेहरे के सारे दाग-धब्बे दूर होते है. साथ ही चेहरे की चमक बरकरार रहती है और चेहरा खिला खिला और जवान दिखता है. यह एजिंग प्रोसेस को कम करने में भी असरदार होता है.



