Home मनोरंजन 36 साल बाद दोबारा रिलीज हो रही है नागार्जुन कि ये फिल्म…

36 साल बाद दोबारा रिलीज हो रही है नागार्जुन कि ये फिल्म…

0

नागार्जुन इंडियन सिनेमा का एक बड़ा नाम हैं. तमिल और तेलुगु के साथ-साथ उन्होंने हिंदी सिनेमा में भी काम किया है. उन्होंने अब से 36 साल पहले साल 1990 में रिलीज हुई फिल्म ‘शिवा’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था, जिसे राम गोपाल वर्मा ने डायरेक्ट किया था. ये उनके करियर की बेहतरीन फिल्मों में से एक है. लोगों को उनकी ये फिल्म काफी पसंद आई थी. अब नागार्जुन ने अपनी इस फिल्म को दोबारा रिलीज करने का फैसला किया है.

‘शिवा’ री-रिलीज डेट:- नागार्जुन ने अपने पोस्ट में लिखा, “अपने पिता के बर्थडे पर मुझे ये ऐलान करते हुए खुशी हो रही है कि इंडियन सिनेमा को हिलाकर रख देने वाली फिल्म फिर से सिनेमाघरों में धमाल मचाने आ रही है. अन्नपूर्णा स्टूडियोज और राम गोपाल वर्मा की पाथ ब्रेकिंग फिल्म ‘शिवा’ की ग्रैंड री-रिलीज.” उन्होंने आगे बताया कि ये फिल्म 14 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. नागार्जुन ने ये भी जानकारी शेयर की है कि ये फिल्म 4K वीडियो क्वालिटी और Dolby Atmos साउंड के साथ रिलीज होने वाली है. अब देखना होगा कि री-रिलीज में ये फिल्म कैसा कमाल दिखाती है.

इस फिल्म में विलेन बने नागार्जुन:- बहरहाल, नागार्जुन हाल ही में लोकेश कनगराज के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘कुली’ में दिखे. ये फिल्म 14 अगस्त को रिलीज हुई. रजनीकांत इसमें लीड रोल में दिखे और नागार्जुन ने विलेन का किरदार निभाया. वो इस फिल्म के मेन विलेन हैं. इस पिक्चर ने वर्ल्डवाइड 517 करोड़ रुपये की कमाई की है. इन दोनों के अलावा आमिर खान भी इस फिल्म में दिखे. उन्होंने कैमियो रोल प्ले किया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here