Home स्वास्थ्य डाइट में सफेद की जगह काला नमक शामिल करने से क्या होता...

डाइट में सफेद की जगह काला नमक शामिल करने से क्या होता है? जानें सेहत के लिए कितना फायदेमंद?

0

किचन में ऐसी कई मसाले पाए जाते हैं जो सेहत को दुरुस्त बनाते हैं। इन्हीं में से एक है काला नमक- ये सलाद, रायता या चाट के स्वाद को चार गुना बढ़ा देता है। ये नमक सेहत से जुड़ी कई परेशानियों में भी बेहद असरदार है। इसका सेवन करने से पाचन तंत्र बेहतर तरीके से काम करता है ये तो लगभग हम सभी जानते हैं। लेकिन इसके अलावा भी ये नमक कई समस्याओं में बेहद कारगर है। इसमें कई एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं जो सेहत के लिए बहुत लाभकारी हैं। इसमें आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं। चलिए आपको बताते हैं न काला नमक का सेवन किन लोगों को ज़्यादा करना चाहिए।

काला नमक इन समस्याओं में है कारगर

1. वजन कम करने में फायदेमंद: अगर आप अपना वजन तेजी से कम करना चाहते हैं तो काले नमक का सेवन करना चाहिए। इसमें मौजूद एंटी ओबेसिटी गुण तेजी से वजन कम कर सकते हैं। वजन कम करने के लिए सुबह खाली पेट पानी में काला नमक मिलाकर पीना चाहिए।

2. कब्ज से दिलाए राहत: अगर, आपको कब्ज की समस्या है तो काले नमक का सेवन करना चाहिए। काले नमक में मौजूद लैक्सेटिव गुण पेट की भारी भरकम गैस और कब्ज से राहत दिलाती है।

3. डायबिटीज के लिए फायदेमंद: काला नमक डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद है। दरअसल इसके मरीजों को शक्कर के साथ चीनी भी काम इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है।

4. ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है: नॉर्मल नमक की अपेक्षा इसमें सोडियम कम होता है इसलिए इसके मरीजों को काले नमक क सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से आपका ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है।

5. दिल को बनाए सेहतमंद: अगर हाई कोलेस्ट्रॉल है तो काले नमक का सेवन ज़रूर करना चाहिए। इसके सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होता है। काला नमक के सेवन से दिल की सेहत दुरुस्त होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here