Home छत्तीसगढ़ डी ए वी पब्लिक स्कूल, किरंदुल में राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना...

डी ए वी पब्लिक स्कूल, किरंदुल में राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

0

एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा किरंदुल: डी ए वी पब्लिक स्कूल, किरंदुल में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद के तैल चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। एनएसएस प्रभारी शिक्षक के.पी. सिन्हा ने स्वागत भाषण में एनएसएस के उद्देश्यों, युवाओं की सामाजिक सहभागिता और विभिन्न सामाजिक कार्यों में योगदान पर प्रकाश डाला। छात्र-छात्राओं ने एनएसएस गीत और एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया, जो स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने में सफल रहा।

शिक्षिका रूप सक्सेना ने एनएसएस की स्थापना, इसके आदर्शों और समाज सेवा में इसकी भूमिका को विस्तार से बताया। कक्षा 12वीं की छात्रा कुमारी आस्था साव ने भी प्रभावी भाषण प्रस्तुत कर सभी का ध्यान आकर्षित किया।कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य एस.के. श्रीवास्तव ने छात्र-छात्राओं को एनएसएस के मूल मंत्र “स्वयं से पहले आप” को अपनाकर समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक अजय कुमार झा, राजकुमार राय, एस.के. मोहंती और दिलहरन सोनवानी का विशेष सहयोग रहा। मंच संचालन शिक्षिका रेखा सिंह ने प्रभावी ढंग से किया। यह आयोजन विद्यार्थियों को समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करने में सफल रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here