Home छत्तीसगढ़ किरंदुल परियोजना में रवीन्‍द्र नारायण, अधिशासी निदेशक ने जागरूकता मार्च को दिखाई...

किरंदुल परियोजना में रवीन्‍द्र नारायण, अधिशासी निदेशक ने जागरूकता मार्च को दिखाई हरी झंडी

0

एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाडा  : किरंदुल एनएमडीसी लिमिटेड मुख्‍यालय, हैदराबाद से प्राप्‍त निदेशों के अनुसार किरंदुल परियोजना में स्‍वच्‍छता ही सेवा-2025 पखवाड़ा का आयोजन श्री रवीन्‍द्र नारायण, अधिशासी निदेशक के कुशल निर्देशन एवं के.एल.नागवेणी, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) के मार्गदर्शन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत विभिन्‍न कार्यक्रमों जैसे स्‍वच्‍छता रैली, कॉलोनी, बाजार क्षेत्र एवं प्रशासनिक भवन के आसपास क्षेत्र की सफाई, कर्मचारियों के लिए स्‍वच्‍छता जागरूकता प्रतियोगिताएं आदि का आयोजन भी किया जा रहा है।

इसी कड़ी में दिनांक 29.09.2025 को परियोजना विद्यालय से मुख्‍य अतिथि रवीन्‍द्र नारायण, अधिशासी निदेशक के कुशल निर्देशन में स्‍वच्‍छता जागरूकता मार्च को हरी झंडी दिखाई ‘’स्‍वच्‍छता ही सेवा है’’ में उपस्थित सभी ने चौक चौराहों की साफ सफाई की गई। कार्यक्रम के दौरान सर्वश्री के.पी.सिंह,मुख्य महाप्रबंधक (उत्‍पादन), (उत्‍पादन), एम.सुब्रमण्‍यन,महाप्रबंधक (विद्युत) संयंत्र, एस.के.कोचर,महाप्रबंधक (खनन), देवरायलू, अध्‍यक्ष, एसकेएमएस, ए.के.सिंह, सचिव, एमएमडब्‍ल्‍यू यूनियन,एस.गुहा, उप महाप्रबंधक (वित्‍त), (वित्‍त),मो.तनवीर जावेद, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन), बी.एल.तारम, अध्‍यक्ष, एनएससीएसटी कर्म.कल्‍याण समिति, सुनील कुमार, उप महाप्रबंधक (प्रशि.व सुरक्षा), विभागाध्‍यक्षों, एवं सीआईएसएफ के जवान भारी संख्‍या में उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here