Home छत्तीसगढ़ मुंगेली के बिलासपुर पीसीएस कोचिंग सेंटर ने गढ़ा सफलता का नया इतिहास,...

मुंगेली के बिलासपुर पीसीएस कोचिंग सेंटर ने गढ़ा सफलता का नया इतिहास, छात्रों की उपलब्धियों से जिले का बढ़ा मान

0

मुंगेली : शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की दिशा में जिले का नाम अब लगातार ऊँचाइयों को छू रहा है। बिलासपुर पीसीएस कोचिंग सेंटर, मुंगेली अपने समर्पित शिक्षक विवेक भट्ट और शिक्षक अमित के मार्गदर्शन में छात्रों को नई दिशा दे रहा है। यह संस्थान न केवल विद्यार्थियों की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराता है, बल्कि उनके भविष्य को भी संवारने का कार्य कर रहा है। हाल ही में व्यापम द्वारा आयोजित आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा में इस संस्थान के छात्र विभव सिंह राजपूत ने 36वीं रैंक तथा धर्मेंद्र महिलांगे ने 63वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम पूरे छत्तीसगढ़ में रोशन किया है। इससे पूर्व भी नगर सेना भर्ती परीक्षा में छात्र विक्रम ठाकुर ने पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया था।

यह उपलब्धि कोई एक दिन की मेहनत का परिणाम नहीं है, बल्कि संस्थान के शिक्षकों की निष्ठा और छात्रों की अथक परिश्रम का नतीजा है। संस्थान के संचालक एवं शिक्षक लगातार छात्रों को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन और प्रतियोगी परीक्षाओं की सही तैयारी कराते आ रहे हैं। गौरतलब है कि अब तक 150 से अधिक छात्र विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित होकर न केवल जिले बल्कि राज्य स्तर पर भी अपना और संस्थान का नाम रोशन कर चुके हैं। इससे यह सिद्ध हो चुका है कि मुंगेली जैसे छोटे जिले के छात्र भी सही मार्गदर्शन और मेहनत के बल पर बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। संस्थान में पढ़ाई का माहौल सकारात्मक और अनुशासित होने के साथ-साथ छात्रों को मानसिक रूप से भी मजबूत बनाया जाता है, ताकि वे कठिन से कठिन प्रतियोगिता में भी सफल हो सकें। यही कारण है कि बिलासपुर पीसीएस कोचिंग सेंटर मुंगेली, छात्रों के भविष्य निर्माण में एक मील का पत्थर साबित हो रहा है। स्थानीय नागरिकों एवं अभिभावकों ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है और मुंगेली जिले की शिक्षा व्यवस्था की सशक्त पहचान है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here