Home छत्तीसगढ़ बंजारी धाम में ज्योत जवारा विसर्जन यात्रा में उमड़े श्रद्धालु

बंजारी धाम में ज्योत जवारा विसर्जन यात्रा में उमड़े श्रद्धालु

0

अमन पथ न्यूज बालोद से उत्तम साहू :शारदीय नवरात्र के नवमे दिन बुधवार को बंजारी धाम जुंगेरा में जोत जवारा का विसर्जन हुआ। नौ दिनों तक मातारानी के आस्था व विश्वास के प्रतीक जोत जवारा की विसर्जन यात्रा गाजे बाजे के साथ शीतला तालाब के लिए निकली। पारंपरिक सेवा जसगीत व गाजे बाजे व डांग डोरी के भक्त शीतला तालाब पहुंचे।मां बंजारी मंदिर में इस शारदीय नवरात्र में 217 ज्योत प्रज्वलित किए गए थे। बता दें मां बंजारी में लोगों की आस्था का केंद्र है। मान्यता है कि यहां श्रद्धालुओं की मन्नते पूरी होती है, इसी के चलते मां बंजारी मंदिर आस्था और श्रद्धा का प्रमुख केंद्र है।
विसर्जन यात्रा से गांव का माहौल भक्तिमय हो गया था। जिसमें सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु उमड़े हुए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here