मुन्ना पांडेय सरगुजा : रियासत काल से चली आ रही परंपरा को कायम रखते हुए लखनपुर में एक रोज बाद एकादशी तिथि 3 अक्टूबर दिन शुक्रवार को विजयादशमी दशहरा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। निर्धारित प्रोग्राम के मुताबिक लखनपुर में रावण दहन का भव्य आयोजन हुआ। इन दिनों लगातार हो रहे बारिश के बावजूद रावण दहन का नजारा देखने साक्षरता मिनी स्टेडियम में ग्रामीण क्षेत्रों से आये अथाह लोगों की भीड़ लगी रही। कार्यक्रम में शामिल क्षेत्रवासी विजयादशमी पावन पर्व के साक्षी बने।
रावण दहन कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज तथा विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य सभापति मंत्री प्रतिनिधि विजय अग्रवाल रहे। मुख्य अतिथि
विधायक प्रबोध मिंज ने अपने उद्बोधन में कहा कि- लखनपुर में रियासत काल से एक रोज बाद विजयादशमी दशहरा मनाये जाने की पुरानी परंपरा सालों से पीढ़ी दर पीढ़ी चली आ रही है। अंबिकापुर के एक रोज बाद यहां दशहरा पर्व मनाया जाता है ।असत्य पर सत्य तथा बुराई पर अच्छाई के जीत का प्रतीक रावण दहन का भव्य आयोजन होता है। रावण दहन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए।
उन्होंने कहा जिस प्रकार भगवान श्रीराम ने अहंकारी रावण का वध कर बुराई पर विजय हासिल किये थे उसी प्रकार हमें भी अपने अदर के रावण रूपी बुराई का अंत करके सत्य धर्म का पालन करने चाहिए। समाज में फैले रावण रूपी बुराईयों को जलाकर राख कर देनी चाहिए। तथा प्रभू श्री राम के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने चाहिए। रंग-बिरंगी पटाखों की आतिशबाजी रावण दहन कार्यक्रम की आकर्षण का केंद्र बिंदु रहा। रावण दहन के अवसर पर बेहतरीन रंग-बिरंगी आतिशबाजी एवं शैला बायर नृत्य जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने लोगों का मन अनायास ही मोह लिया। रावण दहन कार्यक्रम का खूबसूरत नजारा देखने दूर-दराज गांव कस्बों से लोग बड़ी संख्या में लखनपुर पहुंचे।
श्रद्धालुओं ने मां दूर्गा के
शोभायात्रा शामिल होकर दुर्गा प्रतिमा के दर्शन किये इस अवसर पर नगर में डीजे साउण्ड सिस्टम तथा ढ़ोल नगाड़े संग नाचते गाते रंग-गुलाल उड़ाते शोभायात्रा निकाली गई। नवचेतना दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष हरविंद अग्रवाल एवं भजन मंडली प्रमुख ओमप्रकाश कुर्रे के नेतृत्व में प्रतिमाओं को नगर भ्रमण कराते राजमहल के सामने लाया गया जहां राजघराने के लोगों ने पीढीयों से चली आ रही प्रथा को कायम रखते दूर्गा माता के दर्शन पूजन किये। बाद इसके शोभायात्रा रावण दहन स्थल मीनी साक्षरता स्टेडियम पहुंची जहां मुख्य अतिथियों ने रावण पूतले का दहन किया । दशहरे की आनंद लेने के साथ- दुर्गा प्रतिमाओं की दर्शन पूजन करने हजारों की संख्या में श्रद्धालु मैदान में हाजिर रहे।
समिति की सक्रिय भूमिका
कार्यक्रम के सफल आयोजन में रावण दहन समिति की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समिति के अध्यक्ष एवं प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल की अनुपस्थिति में भी समिति पदाधिकारी और सदस्यों ने कार्यक्रम को भव्य रूप दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में
नरेंद्र पांडे, सुरेश अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, सौरव अग्रवाल, हरबिंद अग्रवाल, दिनेश बारी, कृपाशंकर गुप्ता, दिनेश साहू, बृजेन्द्र पांडे, राजेंद्र जायसवाल, सुभाष अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल, रवि अग्रवाल, सचिन बंसल, शिवराज सिंह, अभिषेक साहू, सचिन बारी, यतेन्द्र पाण्डेय, सत्यनारायण साहू, अनिल गुप्ता, उपेन्द्र सिंह की सराहनीय योगदान रहा। देर रात प्रतिमाओं को बेलदगी मुख्य स्थित प्राचीन देवतालाब में विसर्जित किया गया। विसर्जन कार्यक्रम में गणमान्य नगरवासी क्षेत्र से आये जनता काफी संख्या में शामिल रहे। इस तरह से शारदीय नवरात्र विजया दशमी पर्व का सफर सम्पन्न हुआ।



