ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कंतारा चैप्टर 1’ ने न केवल देशभर के दर्शकों के दिलों में जगह बनाई है, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कलेक्शन कर रही है। फिल्म को रिलीज के बाद से ही दर्शकों और समीक्षकों दोनों से शानदार समीक्षाएं मिली हैं और दर्शकों के साथ ही फिल्मी हस्तियों ने भी फिल्म की तारीफ के पुल बांधे हैं।
फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा ने एक्स पर लिखा, ‘कंतारा शानदार है , भारत के सभी फिल्म निर्माताओं को ऋषभ शेट्टी और उनकी टीम द्वारा बीजीएम, साउंड डिजाइन, सिनेमैटोग्राफी, प्रोडक्शन डिजाइन और वीएफएक्स में किए गए शानदार काम को देखने के बाद शर्म महसूस करनी चाहिए , कंटेंट को भूल जाना जो एक बोनस है, सिर्फ ऋषभ शेट्टी के एफर्ट ही उनकी फिल्म को ब्लॉकबस्टर बनाने का हकदार है। ऋषभ शेट्टी, मैं तय नहीं कर सकता कि आप एक महान निर्देशक हैं या एक महान अभिनेता’।
इस फिल्म में ऋषभ शेट्टी लीड कैरेक्टर निभाया है इसके साथ ही उन्होंने इसे लिखा और निर्देशित भी किया है। इसीलिए कांतारा चैप्टर 1 से दर्शकों को बहुत उम्मीदें थीं जो अब कहा जा सकता है कि ऋषभ शेट्टी ने पूरी कर दी है। फिल्म ऋषभ शेट्टी के साथ जयराम, रुक्मिणी वसंत, गुलशन दैवेया जैसे शानदार कलाकारों ने काम किया है।



