Home छत्तीसगढ़ रायगढ़: मुस्लिम समुदाय ने पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए जुटाए 3.11 लाख...

रायगढ़: मुस्लिम समुदाय ने पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए जुटाए 3.11 लाख रुपये, गुरुद्वारे में सौंपा डीडी

0

एस एच अज़हर दंतेवाड़ा रायगढ़: सीरतुन्‍नबी कमेटी, रायगढ़ की अपील पर शहर के मुस्लिम समुदाय ने पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए 3,11,786 रुपये (तीन लाख ग्यारह हजार सात सौ छियासी रुपये) की राशि एकत्र की। पिछले महीने पंजाब में आई भीषण बाढ़ ने वहां के लोगों को भारी नुकसान पहुंचाया, जिसमें खेती, कारोबार, घर और दुकानों को व्यापक क्षति हुई। इस संकट की घड़ी में रायगढ़ के मुस्लिम भाइयों ने पंजाब के पीड़ितों के दर्द को समझते हुए उदारता के साथ सहयोग किया।
सीरतुन्‍नबी कमेटी के अध्यक्ष हाजी शेख मुबस्सिर हुसैन ने अपनी टीम के साथ बैठक कर यह निर्णय लिया कि रायगढ़ में बाढ़ प्रभावितों के लिए अधिक से अधिक धनराशि एकत्र की जाए। इस पहल को समुदाय का भरपूर समर्थन मिला। शहर की सभी मस्जिदों में जुम्मा नमाज के बाद इमामों ने लोगों से फंड जमा करने की अपील की।

एकत्रित राशि को जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए 3,11,786 रुपये का बैंक ड्राफ्ट (डीडी) तैयार किया गया और रायगढ़ गुरुद्वारे में श्री गुरुसिंह सभा के अध्यक्ष श्री महेंद्र सिंह राजपाल, सचिव हर्ष पाल बग्गा, उपाध्यक्ष सतपाल बग्गा, उपाध्यक्ष प्रीतपाल सिंह मल्होत्रा और संरक्षक हरमीत सिंह घई को सौंपा गया।इस अवसर पर हाजी शेख मुबस्सिर हुसैन (अध्यक्ष, सीरतुन्‍नबी कमेटी), मोहम्मद आवेश (अध्यक्ष, जामा मस्जिद), हाजी शेख अब्दुल्लाह (अध्यक्ष, मस्जिद गरीब नवाज), वसीम खान (अध्यक्ष, सुन्नी मक्का मस्जिद), मोहम्मद शमशीर, फारूक भाई, इम्तियाज हुसैन, मोहम्मद अयूब, हसन अली, फरीद साबरी, सैयद साबिर, इकबाल भाई सहित मुस्लिम समुदाय के अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।यह पहल रायगढ़ के मुस्लिम समुदाय की एकजुटता और मानवता के प्रति उनकी संवेदनशीलता को दर्शाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here