Home देश-विदेश हरियाणा कैडर के सीनियर IPS अधिकारी ने चंडीगढ़ में सुसाइड किया, निजी...

हरियाणा कैडर के सीनियर IPS अधिकारी ने चंडीगढ़ में सुसाइड किया, निजी आवास पर खुद को गोली मारी

0

चंडीगढ़: हरियाणा के सीनियर IPS अधिकारी वाई पूरन कुमार ने चंडीगढ़ स्थित अपने निजी आवास पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। उन्होंने ये कदम क्यों उठाया, इस बात की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। मौके पर चंडीगढ़ पुलिस और हरियाणा पुलिस के तमाम अधिकारी पहुंचे हैं।

मृतक की पत्नी हैं IAS अधिकारी

मृत अधिकारी वाई पूरन कुमार की पत्नी IAS ऑफिसर हैं। वह मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और अन्य अधिकारियों के साथ 5 अक्टूबर को जापान दौरे पर गई थीं। वह कल शाम को भारत लौटेंगी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने अधिकारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच टीम आस-पास के सीसीटीवी फुटेज तलाश रही है और आत्महत्या की वजह ढूंढने की कोशिश कर रही है। सभी पहलुओं को साथ में लेकर जांच की जा रही है। चूंकि ये मामला हाई प्रोफाइल है, इसलिए इस मामले को बेहद अलर्टनेस के साथ देखा जा रहा है।

सवाल ये भी है कि आखिर पुलिस विभाग के इतने बड़े अधिकारी ने सुसाइड क्यों की होगी? इसके पीछे निजी वजह है या फिर कोई अन्य वजह, जिसने अधिकारी को सुसाइड करने के लिए मजबूर कर दिया। तमाम तरह के सवाल हवाओं में घूम रहे हैं, जिनका उत्तर जांच के बाद ही मिल सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here