Home छत्तीसगढ़ सुहाग रक्षा के लिए सुहागिन महिलाओं ने किये करवा चौथ व्रत

सुहाग रक्षा के लिए सुहागिन महिलाओं ने किये करवा चौथ व्रत

0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : सदियों पुरानी चली आ रही परम्परा को कायम रखते हुए सौभाग्य वती महिलाओं ने अपने पति पुत्र के दीर्घ जीवी होने तथा सुख समृद्धि की कामना से करवा चौथ व्रत किये। नगर लखनपुर सहित आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में 10 अक्टूबर दिन शुक्रवार को करवा चौथ उल्लास के साथ मनाया गया। सुहागवती स्त्रियों के लिए यह बहुत ही श्रेष्ठ व्रत माना जाता है। करवा चौथ प्रत्येक वर्ष कार्तिक मास कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि को मनाई जाती है।पौराणिक मान्यतानुसार करवाचौथ व्रत को द्वापर युग में पांडवों की पत्नी महारानी द्रौपदी ने भी किया था।

नगर लखनपुर तथा आसपास के गांवों में सुहागिन महिलाएं दिन भर निर्जला उपवास रख मां करवा तथा अन्य देवी देवताओं के विधिवत पूजा अर्चना कर पंडित पुजारियों के मुखारविंद से करवा चौथ के कथा सुने रात्रि में चन्द्रोदय के बाद अर्ध्य देकर पतिदेव का दर्शन कर व्रत तोड़ पारण किये। सुहागवती स्त्रियो लिए यह बहुत ही श्रेष्ठ व्रत माना जाता है।इस तरह से करवा चौथ व्रत मनाया गया। ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत जोधपुर (झारपारा) में सुहागिन महिलाओं ने एकत्रित होकर करवा चौथ के पूजा अर्चना कर अपने सुहाग रक्षा के लिए भगवान से प्रार्थना किये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here