Home छत्तीसगढ़ अंर्तराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बालिकाओ को दिया विधिक जानकारी,बाल विवाह...

अंर्तराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बालिकाओ को दिया विधिक जानकारी,बाल विवाह मुक्त जिला बनाने का लिया संकल्प

0

बीजापुर : कलेक्टर श्री संबित मिश्रा के निर्देशन पर अंर्तराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री कांता मसराम के नेतृत्व में बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के तहत पोटाकेबिन बीजापुर में बालिकाओं को विधिक जागरूक किया गया, साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं का सन्देश जिले के समस्त स्कूलों में बालक, बालिकाओं के द्वारा अलग अलग गतिविधि एवं मानव श्रृंखला शब्दाकृति का निर्माण कर बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं का सन्देंश देते हुए शपथ दिलाया जा रहा है।

इस दौरान बालिकाओं को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ शिक्षा से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी दिया जा रहा हैं। इसके अतिरिक्त बच्चियों में शारिरिक दक्षता और आत्मविश्वास बढ़ाने व विषम परिस्थिति मे भी अपनी सुरक्षा के लिए सक्षम बनाने और आत्मरक्षा प्रशिक्षण जोर देने के बात बताया जा रहा हैं। दस दौरान सभी बच्चोंओं को शपथ दिलाया जा रहा हैं, कि बच्चियों को जन्म का अधिकार व जीवन जीने का अधिकार देगें। बालिकाओ के जन्म पर खुशी और उत्सव मनाएंगें। लड़के एंव लड़कियों के बीच समानता को बढ़ावा देगें। लड़के एंव लड़की के बीच समानता को बढावा देगें बेटियों पर गर्व करेंगे, एवं पराया धन की मानसिकता का विरोध करेगें, बाल विवाह व दहेज का दृढता से विरोध करेगे, एवं बालिकाओं को स्कूल में दाखिला करायेगें एवं उसकी पढाई को बरकरार रखेगें, लिंग चयन की किसी भी घटना की सूचना देगें, महिलाओं का संपत्ति का अधिकार देंगे। अपने आसपास के वातावरण को महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए सुरक्षित व हिंसा मुक्त रखेगें। बेटियों के प्रति चली आ रही रूढ़ीवादी सोच को बदलेंगे, बाल संरक्षण तंत्र, स्पॉन्सरशीप योजना, दत्तक ग्रहण (गोद लेने की प्रक्रिया), सड़क जैसी परिस्थिति पर रहने वाले बच्चे, बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति, एक युद्ध नशे के विरूद्ध अभियान, बालिका सुरक्षा माह, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं अभियान, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना, नोनी सुरक्षा योजना, महतारी वंदन योजना की जानकारी से भी अवगत कराया गया।

जिले के समस्त विकासखण्डो में सेक्टर स्तर पर आंगनबाडी जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान श्री राहुल कौशिक जिला बाल संरक्षण अधिकारी, श्रीमति शीला भारद्वाज, श्रीमती सुनीता तामड़ी, सुश्री आनंदमई मलिक, श्री नवीन मिश्रा, सुश्री नगीना लेखम, श्री संदीप चिड़ेम, श्री राजकुमार निषाद, श्री अविनाश नायक, श्री राजेश मण्डे, श्री महेन्द्र कश्यप, श्री महेन्द्र यादव, सुश्री कुसुमलता, सुश्री रंजिता कश्यप, सुश्री पुष्पा कोरम, श्री सतीष कुरसम द्वारा प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here