Home छत्तीसगढ़ 7 जनवरी 2026 से बाबा श्याम गुणगान का होगा भव्य आयोजन, कैबिनेट...

7 जनवरी 2026 से बाबा श्याम गुणगान का होगा भव्य आयोजन, कैबिनेट मंत्री ने किये पोस्टर का विमोचन

0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : बीते सालो की तरह ब्लाक उदयपुर में आगामी 7 जनवरी 2026 से बाबा श्याम के भव्य गुणगान का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक कार्यक्रम से सम्बंधित पोस्टर का विमोचन आज 11 अक्टूबर शनिवार को कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन राजेश अग्रवाल के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के आयोजक श्याम दीवाने भगवाधारी मनीष बंसल ने बताया कि- लगातार चौथे वर्ष यह आयोजन किया जाएगा जिसमें भव्य निशान यात्रा निकाली जाएगी एवं पूज्य श्री पप्पू महाराज जी के पावन सानिध्य में पूजा प्रारंभ की जाएगी। श्याम जगत के ख्याति प्राप्त भजन प्रवाहक रेशमी शर्मा (समस्तीपुर), सुनील डाया नामदेव (हिसार), कर्णिका ग्रोवर (नीमच),संतोष महंत(शक्ति) अपनी मनमोहक वाणी से बाबा श्याम के भजनों की अमृत वर्षा करेंगे, आयोजन के दौरान श्याम रसोई ओर बाबा के खजाना का ड्रॉ भी किया जाएगा जिसमें पुरस्कार स्वरूप कार, बाइक , स्कूटी , सोने के सिक्के और अनेक पुरस्कार दिए जाएंगे, पोस्टर विमोचन के दौरान, मंत्री राजेश अग्रवाल, रवि अग्रवाल, सुनील अग्रवाल,राजेंद्र जायसवाल, राकेश अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, विजय बंसल, विक्की गुप्ता, मनीष बंसल, दीपक सिंघल, सावन अग्रवाल, गौरव, अंकित, विकास, सत्यम एवं श्याम दिवाने की टीम उपस्थित थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here