Home छत्तीसगढ़ चोरी की घटनाओं से क्षेत्रवासियो में भय,सुने मकान के 8 ताले तोड़...

चोरी की घटनाओं से क्षेत्रवासियो में भय,सुने मकान के 8 ताले तोड़ नगदी सहित जेवरात की हुई चोरी

0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : लखनपुर थाना क्षेत्र में हो रहे लगातार चोरी की घटनाओं ने क्षेत्रवासीयो को भयाक्रांत कर दिया है। चोरों के हौसला बुलंद चोर क्षेत्र में लगातार चोरी कारनामे को अंजाम दे रहे है। इसी फेहरिस्त में थाना क्षेत्र के ग्राम केवरा में 24 व 25 अक्टूबर की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने सूने मकान के 8 ताले तोड़कर अलमीरा और पेटी में रखें नगदी रकम सहित जेवरात पार कर दिये। लखनपुर पुलिस डॉग स्क्वायड की टीम के साथ चोरी के मामले में जांच कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक रामाश्रय सिंह पिता भागीरथी सिंह उम्र 59 वर्ष का पूरा परिवार छठ पर्व मनाने 3 दिन पूर्व अंबिकापुर गया हुआ था। 25 अक्टूबर दिन शनिवार की सुबह लगभग 7 मॉर्निंग वॉक पर निकली सीमा सिंह पति स्व0 मदन सिंह ने मकान का ताला टूटा देख मकान मालिक को घटना के संबंध में जानकारी दी ।

मकान मालिक का परिवार जब घर पहुंचा तो देखा कि में गेट और दरवाजा का ताला टूटा हुआ है और अंदर सामान बिखरा पड़ा है। अलमारी का लॉक तोड़ अंदर रखे ₹10000 नगद ,सोने के टप, चांदी कड़ा सहित अन्य सामानों की चोरी कर ले जाया गया है। 25 अक्टूबर दिन शनिवार के दोपहर लगभग 12:30 बजे लखनपुर थाना पहुंच रामाश्रय सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराया। लखनपुर पुलिस 331(4)305(a) बीएनएस के तहत रिपोर्ट दर्ज करते हुए मामले की जांच में जुटी है।

काबिले गौर है कि थाना लखनपुर क्षेत्र के झिनपुरी पारा वार्ड क्रमांक 01के दो सूने मकानों में नगदी व सामनों की चोरी घटना हो चुकी है,ग्राम कोसगा के पीडीएस भवन का ताला तोड़ राशन की चोरी हुई है, NH 130 सिंगीटाना स्थित नागेंद्र ढाबा के पास ट्रकों से डीजल की चोरी की ताज़ा घटनाएं सामने आ चुकी है। क्षेत्र में लगातार हो रहे चोरियों से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने पुलिस नाकाम नजर आ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here