Home देश बिहार चुनाव के बीच जदयू का बड़ा एक्शन, 4 पूर्व विधायकों सहित...

बिहार चुनाव के बीच जदयू का बड़ा एक्शन, 4 पूर्व विधायकों सहित 11 को पार्टी से बाहर निकाला

0

 पटना : जदयू ने अपने कई पूर्व विधायकों सहित 11 लोगों को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। निष्कासन के संबंध में कहा गया कि ये लोग विधानसभा चुनाव 2025 में पार्टी की विचारधार तथा पार्टी विरोधी काम कर रहे थे। आचरण के विरुद्ध काम करने के आरोप में इन्हें पार्टी से बाहर किया गया है।

जिन लोगों को जदयू ने पार्टी से बाहर किया है, उनमें पूर्व मंत्री शैलेश कुमार, पूर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद, पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह, पूर्व विधान पार्षद रणविजय सिंह, पूर्व विधायक सुदर्शन कुमार, अमर कुमार सिंह का नाम है।

इसके अलावा पिछले चुनाव में महुआ से जदयू की प्रत्याशी रहीं आस्मां परवीन, लव कुमार, आशा सुमन, दिव्यांशु भारद्वाज व विवेक शुक्ला शामिल हैं। इनमें कई की नाराजगी टिकट नहीं मिलने को लेकर है। कई निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here