Home छत्तीसगढ़ एस ई सी एल प्रबंधन अधिकारी एवं परसोडीकला ग्रामीणों के...

एस ई सी एल प्रबंधन अधिकारी एवं परसोडीकला ग्रामीणों के बीच समझौते को लेकर बैठक संपन्न ,मुआवजा सहित अन्य विषयों पर हुई चर्चा

0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : एस ईसी एल प्रबंधन एवं ग्राम परसोडी कला निवासीयो के बीच खदान के लिए जमीन अधिग्रहण को लेकर चल रहे विवाद को समाप्त करने के मकसद से लखनपुर थाना परिसर में 26 अक्टूबर दिन रविवार को तहसीलदार अंकिता पटेल के अगुवाई में परसोडी कला के ग्रामीणों तथा एस ई सी एल प्रबंधन के अधिकारीयों के दरमियान आपसी समझौते भूमि अधिग्रहित को लेकर बैठक आहूत की गई। इस बैठक में अमेरा खुली खदान विस्तार से मुतालिक मुआवजा, नौकरी सहित अन्य विषयों पर गहनता से आपसी चर्चा की गई । बैठक में ग्रामीणों के ओर से नीलकंठ राजवाड़े एवं चितरंजन ने पक्ष रखते हुए कहां कि मुआवजे के साथ हम प्रभावित लोगों को खदान में नौकरी भी चाहिए ,अस्तु एसईसीएल प्रबंधन प्रभावित परिवार के सदस्यों को नौकरी पर रखे।

अमेरा खुली खदान के मैनेजर राघवेंद्र पांडेय ने कहा- जिन ग्रामीणों ने मुआवजा नहीं लिया है वह मुआवजा ले ले। नियमानुसार प्रति दो एकड़ में प्रभावित परिवार के एक व्यक्ति को खदान में नौकरी दिये जाने प्रावधान रखी गई है। बशर्ते सन 2001 से जो व्यक्ति 18 वर्ष पूर्ण कर लिया है सिर्फ उन्ही को नौकरी दिये जाएंगे। और बाकी अभी जिनकी उम्र 18 वर्ष से अधिक हो रहा है उनको एसईसीएल प्रबंधन में नौकरी नहीं दी जाएगी। तब ग्रामीणों ने कहा कि शर्त के हिसाब से हम लोग तो 8-10 साल ही नौकरी कर पाएंगे इसके बाद रिटायर की स्थिति में पहुंच जाएंगे।

एसईसीएल प्रबंधन एरिया मैनेजर राघवेंद्र पांडेय ने उपस्थित ग्रामीणों से आग्रह किया कि सभी लोग सहमति बनाकर मुवावजा लें लें जिन्होंने मुआवजा नहीं लिया हैं अन्यथा आप लोगों को नुकसान होगा।क्योंकि आज से 8-10 साल पीछे की स्थिति में आप लोग मुआवजा लेकर नौकरी करते रहते तो उन पैसों के हकदार रहते ।आप लोग मुवावजा नहीं लिया हैं तो आप लोगों को ही आर्थिक क्षति हुई है। इसे समझते हुए आप सब लोग सहमति बनाकर अपने बचे मुआवजा राशि उठाइए और प्रावधानों के मुताबिक हर दो एकड़ में एक व्यक्ति का नौकरी मिलना निर्धारित है जॉइनिंग कर अपनी नौकरी किजिए।
यह बैठक 2:00 बजे से आरंभ होकर 3:30 बजे डेढ़ घंटे बाद समाप्त हुई। आयोजित बैठक में नीलकंठ राजवाड़े ,नानूराम, गंगेश्वर, चितरंजन,हुलास राम,
सीमा, करण,जवाहिर सहित 20,25 ग्रामीण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here