राजनांदगांव : थाना सिटी कोतवाली एवं सायबर सेल राजनांदगांव पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में नशीली दवाओं की अवैध खरीद फरोख्त में संलिप्त एक और आरोपी को चंद्रपुर महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा 21(बी) के तहत न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नशीली दवा नाइट्रो 10 टैबलेट की खरीदी बिक्री के बिल स्कैनर और मोबाइल फोन जप्त किए हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक नंदकिशोर गौतम ने बताया कि पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग (भा0पुसे0) के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भा0पुसे0) के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक नंदकिशोर गौतम के नेतृत्व में गांजा, शराब नशीली दवाईयों टेबलेट के अवैध बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। 07 अक्टूबर 2025 को मुखबीर की सूचना पर न्यु चंद्रा कॉलोनी के पास जी0ई0 रोड़ किनारे राजनांदगांव में नाकेबंदी कर ट्रक क्रमांक सी0जी0 08 ए0एस0- 8158 के चालक किशोर सिन्हा पिता स्व0 राधेलाल सिन्हा उम्र 48 वर्ष साकिन पेण्ड्री थाना लालबाग, किशन सेन पिता गोर्वधन सेन उम्र 40 वर्ष साकिन जमातपारा गुरूद्वारा के पीछे मिश्रा गली राजनांदगांव थाना बसंतपुर, विशाल मिश्रा पिता स्व0 अनिल मिश्रा उम्र 30 वर्ष साकिन बल्देवबाग राशन दुकान गली वार्ड नं. 15 थाना कोतवाली को पकड़ा गया था जिसके कब्जे से नशीली नाइट्रो 10 टेबलेट 190 नग किमती 1482 रूपये, 03 नग टचस्क्रीन मोबाईल किमती 30,000 रूपये एवं ट्रक क्रमांक सी0जी0 08 ए0एस0- 8158 किमती 12,00,000 रूपये को जप्त किया जाकर अप0क्र0 605/25 धारा 21 (बी) नारकोटिक्स एक्ट पंजीबद्व कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 08 अक्टूबर 2025 को न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
आरोपी चालक द्वारा पूछताछ में लक्कड़ कोट मदिना मेडिकल थाना विरूर जिला चंद्रपुर (महाराष्ट्र) से नशीली दवाई नाइट्रो- 10 टेबलेट को खरीद कर राजनांदगांव लाकर बिक्री करना बताया था। जिस पर थाना सिटी कोतवाली एवं सायबर सेल राजनांदगांव स्टॉफ के सयुक्त रूप से टीम गठित कर चंद्रपुर महाराष्ट्र भेजकर चौथा आरोपी साजिद पिता कादर शेख उम्र 30 वर्ष साकिन लक्कड़ कोट मदिना मेडिकल थाना विरूर जिला चंद्रपुर (महाराष्ट्र) स्थायी पता देवड़ा थाना राजूरा जिला चंद्रपुर (महाराष्ट्र) की पतासाजी कर पूछताछ करने पर नशीली दवाई नाइट्रो- 10 टेबलेट बिक्री करना स्वीकार किया जिसके कब्जे से नशीली टेबलेट के खरीदी बिक्री के बिल, स्केनर एवं मोबाईल को जप्त कर 25 अक्टूबर 2025 को गिरफ्तार कर राजनांदगांव लाया गया। अपराध सबूत पाये जाने से 26 अक्टूबर 2025 को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जेल वारंट प्राप्त होने पर जिला जेल राजनांदगांव में दाखिल किया गया। आगे भी नशीली दवाईयां टेबलेट, मादक पदार्थ गांजा, शराब बिक्री मे संलिप्त लोगों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही जारी रहेगी। उपरोक्त कार्यवाही मेंं थाना प्रभारी निरी0 नंदकिशोर गौतम, उप निरीक्षक राधेश्याम जूर्री, आरक्षक राजा बारले एवं सायबर सेल राजनांदगांव के उप निरीक्षक नरेश कुमार बंजारे, आरक्षक अविनाश झा, मनोज खुंटे तथा थाना स्टॉफ की सराहनीय भूमिका रही।



