Home व्यापार छठ पूजा के दिन क्या है सोने और चांदी का दाम, आपके...

छठ पूजा के दिन क्या है सोने और चांदी का दाम, आपके शहर में कितनी हुई कीमत?

0

नई दिल्ली : 28 अक्टूबर, मंगलवार को कमोडिटी मार्केट खुलने में देरी हुई। ये देरी तकनीकी कारणों के चलते हो रही है। आज एमसीएक्स (MCX Gold Price) की शुरुआत सुबह 9.30 बजे होने थी। हालांकि सुबह 10.15 बजे तक कोई बदलाव नहीं हुआ है। सुबह 9.55 बजे तक सोने (Gold Rate) और चांदी (Silver Price Today) में कोई भी बदलाव नहीं देखा जा रहा है।

इस समय 24 कैरेट सोने में 86 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी है। वहीं चांदी में 93 रुपये प्रति किलो की तेजी दर्ज की गई है। आइए जानते हैं कि देशभर में सोने और चांदी का क्या भाव चल रहा है।

Gold Price Today: क्या है सोने का भाव?आज 28 अक्टूबर के दिन बिहार और झारखंड सहित कई इलाकों में छठ उत्सव भी मनाया जा रहा है। ऐसे में सभी जानना चाहते हैं कि क्या आज के दिन सोने और चांदी में कोई बढ़ोतरी आई है या नहीं। सुबह 9.58 बजे सोने का दाम 121,043 रुपये दर्ज किया गया है।

IBJA में कल शाम 10 ग्राम सोने की कीमत 121,077 रुपये दर्ज की गई है।

क्या है चांदी की कीमत?वहीं सुबह 10.02 बजे चांदी की कीमत 143,460 रुपये प्रति किलो है। इसमें 93 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी है।

IBJA में 1 किलो चांदी की कीमत 145,031 रुपये है।

(नोट:- सुबह 10.18 बजे तक एमसीएक्स में सोने और चांदी के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है)

अलग-अलग शहर में सोने और चांदी के दाम

शहर सोने का भाव चांदी की कीमत
पटना ₹121,080 ₹143,500
जयपुर ₹121,120 ₹143,560
कानपुर ₹121,170 ₹143,610
लखनऊ ₹121,270 ₹143,730
भोपाल ₹121,270 ₹143,730
इंदौर ₹121,270 ₹143,730
चंडीगढ़ ₹121,140 ₹143,580
रायपुर ₹121,090 ₹143,520

आज पटना में सोने का भाव सबसे कम है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 121,080 रुपये चल रही है। वहीं सबसे ज्यादा कीमत लखनऊ, भोपाल और इंदौर में हैं। यहां 10 ग्राम सोने का भाव 121,270 रुपये है। अगर चांदी की बात करें तो पटना में चांदी का भाव सबसे कम हैं। यहां 1 किलो चांदी 143,500 रुपये में मिल रही है। वहीं सबसे ज्यादा कीमत लखनऊ, भोपाल और इंदौर में हैं। यहां 1 किलो चांदी 143,730 रुपये में मिल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here