Home छत्तीसगढ़ रूपसिंह मंडावी बने राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के नए अध्यक्ष, आदिवासी उत्थान...

रूपसिंह मंडावी बने राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के नए अध्यक्ष, आदिवासी उत्थान और संस्कृति संरक्षण में होंगे सक्रिय

0

रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष पद पर नई नियुक्ति की घोषणा की है। बस्तर जिले के ग्राम फरसागुड़ा निवासी रूपसिंह मंडावी को आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस संबंध में आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग ने आदेश जारी किया है।

रूपसिंह मंडावी बस्तर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रह चुके हैं और क्षेत्र के जाने-माने जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता माने जाते हैं। वे आदिवासी समुदाय के उत्थान, शिक्षा, स्वावलंबन और परंपरागत संस्कृति के संरक्षण के लिए लंबे समय से सक्रिय हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here