रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : थाना लखनपुर क्षेत्र के ग्राम गुमगराकला में मायके से पैसा नहीं लाने का उलाहना देते पति द्वारा पत्नी को मारपीट किये जाने का मामला प्रकाश में आया है पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सुनीता साहू पति रमेश साहू उम्र 27 साल ने अपने ही पति के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। दरअसल पति अक्सर शराब पीकर घर आता है और पत्नी को मायके से पैसा नहीं लाने का आरोप लगाते हुए प्रताड़ित मारपीट किया जाता है। 31 अक्टूबर को शराबी पति मायके से पैसा लाने की बात को लेकर अपने पत्नि के साथ मारपीट किया। तंग पिडिता ने 2 नवम्बर को थाना उपस्थित आकर पति के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है ।
वहीं दूसरे मामले में प्रार्थी राजा गुप्ता आ0 बितल गुप्ता उम्र 38 साल साकिन ग्राम पतराटोली थाना दरिमा ने उपस्थित थाना आकर अपने साथ हुये मारपीट का रिपोर्ट दर्ज कराया है। मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी अपने भाई नागेन्द्र गुप्ता के साथ नीजी कार क्रमांक सीजी 10 एफ 5218 से गांवों में घूम घूम कर फेरी का पेशा करता है 31 अक्टूबर को शाम करीब साढ़े पांच बजे ग्राम पुहपुटरा में फेरी का सामान बिक्री कर भाईके साथ घर वापस आ रहा था ।तभी एक मोटर साइकिल सवार अनियंत्रित होकर कार से टकरा गया। येन वक्त पर सामने से आ रही ट्रेक्टर से भी कार टकरा गई। कार को वहीं रोक दिया लोगों की उग्र भीड़ ने गाली गलौज करते हुए प्रार्थी को जमकर पीटा। जिससे अंदरूनी चोट लगी है। मारपीट करने वालों की भीड़ में शामिल एक व्यक्ति जनार्दन राजवाड़े निवासी ग्राम पुहपुटरा को प्रार्थी ने पहचान किया है। उक्त पहले मामले में लखनपुर पुलिस ने धारा सदर 296 (बी) 151(3)115(2) तथा दूसरे मामले में धारा 296 (बी) 351(3),115(2)3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया है।



