Home छत्तीसगढ़ पड़ाव चौक से लोरमी रोड बायपास मार्ग का बी.टी. पैच रिपेयर कार्य...

पड़ाव चौक से लोरमी रोड बायपास मार्ग का बी.टी. पैच रिपेयर कार्य शुरू, जर्जर सड़क के सुधार से लोगों को मिलेगी राहत…

0

मुंगेली:– उप मुख्यमंत्री अरूण साव के निर्देशानुसार जिले के जर्जर सड़कों की मरम्मत की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में लोक निर्माण विभाग मुंगेली संभाग द्वारा शहर के पड़ाव चौक से लोरमी रोड बायपास मार्ग पर बी.टी. पेच रिपेयर का कार्य प्रारंभ किया गया है। यह मार्ग शहर का अत्यंत महत्वपूर्ण मार्ग है, जिससे प्रतिदिन भारी संख्या में वाहनों का आवागमन होता है। लंबे समय से सड़क की जर्जर स्थिति से आमजनों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

कार्यपालन अभियंता ने बताया कि डब्ल्यू.एम.एम. मोटाई, बी.एम. 50 एम.एम. मोटाई एवं एम.एस.एम. 20 एम. एम. मोटाई के साथ सुदृढ़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025-26 में इस मार्ग का स्थायी सुधार कार्य प्रस्तावित है। सड़क किनारे रहने वाले नागरिकों से अपील की है, कि सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य के दौरान सहयोग प्रदान करें ताकि कार्य शीघ्रता से पूर्ण किया जा सके और आम जनता को बेहतर सड़क सुविधा मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here