एस एच अज़हर अमन पथ किरंदुल (दंतेवाड़ा)। एनएमडीसी कर्मी पी. गनेश्वर राव (55 वर्ष) ने 22-23 अक्टूबर 2025 की रात घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में रामचंद्र जायसवाल उर्फ चंदर सेठ और राजकुमार साव उर्फ कड़की पर पैसे वापसी के दबाव से परेशान करने का जिक्र था। पुलिस ने मर्ग 30/2025 और अपराध 68/2025 धारा 108, 3(5) BNSS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना की। पर्याप्त सबूत मिलने पर दोनों आरोपियों को 8 नवंबर 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।



