Home छत्तीसगढ़ ट्रांसफर के 1 साल बाद भी अधिकारी को नहीं किया रिलीव, अब...

ट्रांसफर के 1 साल बाद भी अधिकारी को नहीं किया रिलीव, अब सौंपा गया PM आवास योजना का प्रभार, विभागीय कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

0

बिलासपुर :  जिला पंचायत बिलासपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने विभागीय कार्यशैली और प्रशासनिक पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। दरअसल, यहां कार्यरत परियोजना अधिकारी वंदना गबेल का तबादला अक्टूबर 2024 में ही हो चुका है, लेकिन एक साल बीत जाने के बावजूद अब तक उन्हें रिलीव नहीं किया गया है। हैरानी की बात यह है कि रिलीव न किए जाने के बावजूद अधिकारी को हाल ही में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का भी अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here