
एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा : पुलिस ने जेल की दीवार फांदकर 4 अप्रैल 2025 से फरार चल रहे आरोपी महेंद्र दीवान को 10 नवंबर को चितालंका जंगल से पकड़ा। थाना दंतेवाड़ा, साइबर सेल और डीआरजी की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर कार्रवाई की।
आरोपी के खिलाफ दंतेवाड़ा, गीदम और बस्तर में चोरी के 4 मामले दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन में चल रहे अभियान में सफलता मिली। आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया जा रहा है।



