
रायपुर: प्रदेश में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में किसानों को धान विक्रय के लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने ‘तुहर टोकन मोबाइल एप’ लांच किया है। इस एप के माध्यम से किसान घर बैठे धान बेचने के लिए टोकन ले सकते हैं। यह मोबाइल एप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। इसमें किसान आधार आधारित ओटीपी से पंजीकरण और प्रतिदिन सुबह आठ बजे से टोकन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
सुबह आठ से शाम पांच तक जारी होगा टोकनजारी करने की समय सीमा रविवार से शुक्रवार तक सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक तय की गई है। सात दिनों तक टोकन मान्य रहेगा। धान खरीदी केंद्रों की प्रतिदिन की खरीदी सीमा का 70 प्रतिशत भाग मोबाइल एप के माध्यम से टोकन के लिए आरक्षित है।
इसमें से 80 प्रतिशत लघु व सीमांत किसानों के लिए और 20 प्रतिशत दीर्घ कृषकों के लिए आरक्षित है। 30 प्रतिशत टोकन सोसाइटी स्तर पर जारी किए जाएंगे, ताकि सभी वर्ग के किसानों को धान विक्रय की सुविधा मिल सके।



