Home छत्तीसगढ़ गरियाबंद में धान खरीदी शुरू, अन्नदाताओं के चेहरे खिले — किसानों का...

गरियाबंद में धान खरीदी शुरू, अन्नदाताओं के चेहरे खिले — किसानों का सम्मान हमारा संकल्प: ज़िलाध्यक्ष अनिल चंद्रकार

0

राधेश्याम सोनवानी गरियाबंद : भोर की पहली सुनहरी किरणों के साथ आज पूरे छत्तीसगढ़ में धान खरीदी प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत हो गई। गरियाबंद जिले के सोहागपुर कृषि मंडी में जिलाध्यक्ष अनिल चंद्रकार और जिला महामंत्री डॉ. आशीष शर्मा ने विधिवत पूजा-अर्चना कर खरीदी कार्य का शुभारंभ किया और अन्नदाताओं का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। आज शुरुआत दो किसानों के टोकन से 76 किवंटल धान खरीदी किया गया,इसे किसानों की मेहनत, समर्पण और सरकार पर उनके अटूट भरोसे का उत्सव बताते हुए दोनों नेताओं ने प्रदेश सरकार की किसान-हितैषी नीतियों की सराहना की।

जिलाध्यक्ष अनिल चंद्रकार ने बताया कि धान खरीदी की सभी व्यवस्थाएँ पूरी तरह तैयार हैं। सभी उपार्जन केंद्रों में आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी भी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए जिला प्रशासन से लेकर मंडी समितियों तक स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।

इस वर्ष धान खरीदी व्यवस्था को तकनीक-सक्षम बनाने पर विशेष ज़ोर दिया गया है। तुँहर टोकन ऐप, जीपीएस आधारित परिवहन व्यवस्था, सतर्क एप और कमांड-एंड-कंट्रोल सेंटर जैसे आधुनिक सिस्टम धान खरीदी प्रक्रिया को तेज, पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि समय पर भुगतान और बिना परेशानी के खरीदी सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

जिला अध्यक्ष चंद्रकार ने कहा कि किसानों का विश्वास ही छत्तीसगढ़ की प्रगति का वास्तविक इंजन है।
“छत्तीसगढ़ की आत्मा किसान हैं, और धान खरीदी उनके परिश्रम को प्रणाम करने का माध्यम है।”

जिला महामंत्री डॉ. आशीष शर्मा ने कहा कि
“अन्नदाता सिर्फ हमारे लिए खाद्यान्न ही नहीं उगाते, बल्कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था, हमारी परंपराओं और भविष्य की नींव भी तैयार करते हैं। धान खरीदी की यह शुरुआत किसानों की समृद्धि और प्रदेश की स्थिरता का प्रतीक है

उन्होंने आगे कहा कि किसानों के चेहरे पर मुस्कान लाना ही हमारी राजनीति और सामाजिक सोच की असली प्रेरणा है। आज शुरू हुई खरीदी सिर्फ एक प्रक्रिया नहीं, बल्कि विश्वास, सम्मान और विकास की नई यात्रा है, जिसे मिलकर और मजबूत बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है ये रहे उपस्थित – जिला मंत्री सुरेंद्र सोन टेके समिति अध्यक्ष हलदार करायत सरपंच किसान नेता चितेश्वर साहू डायालाल सहकारिता विस्तार अधिकारी सोहेल ख़ान नोडल रुखमणी नेताम एंव अन्य ग्रामीण किसान उपस्थित रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here