मुन्ना पांडेय सरगुजा : लखनपुर थाना क्षेत्र के अंबिकापुर बिलासपुर मुख्य मार्ग नेशनल हाईवे 130 में स्थित ग्राम लहपटरा में 14 नवंबर दिन शुक्रवार की शाम लगभग 5 बजे इनोवा क्रिस्टा ने एक बाइक सवार को जोरदार ठोकर मार दी जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जख्मी युवक को फौरन उपचार हेतु अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेजाकर भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है। वहीं घटनास्थल से फरार इनोवा क्रिस्टा वाहन चालक चालाकी से ग्राम पलग़ड़ी में ले जाकर वाहन को छिपा दिया।
लखनपुर पुलिस सूचना उपरांत मौके पर पहुंची और दुर्घटना कारित खूनी वाहन को जप्त करते हुए मामले की जांच में जुटी है मृतक युवक का नाम सुदामा वल्द स्वर्गीय कामेश्वर निवासी ग्राम लोसगा थाना लखनपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। मृतक युवक अपने मामा के साथ अंबिकापुर में रहकर खिड़की दरवाजा बनाने का पेशा किया करता था। सूचना पर परिजन अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंच गए थे। घटना के बाद से परिजन सदमे में हैं शोक का माहौल व्याप्त है।



