Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ की सीमा पर मुठभेड़, बड़े कैडर समेत 6 नक्सलियों के मारे...

छत्तीसगढ़ की सीमा पर मुठभेड़, बड़े कैडर समेत 6 नक्सलियों के मारे जाने की खबर

0

बस्तर : छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश की सीमा पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ हुई है। आंध्र प्रदेश के अल्लुरी सीताराम राजू जिले के जंगलों में चल रही इस मुठभेड़ में अब तक 6 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि मारे गए नक्सलियों में बड़े कैडर के सदस्य भी शामिल हैं। इनमें SZCM (सब जोनल कमेटी मेंबर) टेक शंकर के मारे जाने की भी सूचना है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

सुरक्षाबलों के जवानों का इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। वहीं छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की टीम हाई अलर्ट पर है।

इस मुठभेड़ पर गृहमंत्री विजय शर्मा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि अनेक ऑपरेशन प्लान किए गए हैं। सर्च ऑपरेशन किए जा रहे हैं। नक्सलियों से अपील है कि मुख्यधारा में जुड़ें और पुनर्वास करें। पुनर्वासित लोग जेल में अपने बंद रिश्तेदारों से भी पुनर्वास पर चर्चा कर रहे हैं। जेल से भी पुनर्वास संभव हो सके, इसके लिए काम करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here