Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में ACB- EOW की ताबड़तोड़ कार्रवाई: पटवारी से आरआई बने अफसरों...

छत्तीसगढ़ में ACB- EOW की ताबड़तोड़ कार्रवाई: पटवारी से आरआई बने अफसरों के घर मारा छापा, पेपर लीक में शामिल होने के आरोप

0

रायपुर :  आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो ( EOW ) और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ( ACB ) की छत्तीसगढ़ में ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। अफसरों की टीम ने पटवारी से आरआई बने अधिकारियों के घर छापा मारा है। यह कार्रवाई प्रदेशभर के 20 स्थानों में चल रही है। इनमें राजधानी रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, अंबिकापुर, जगदलपुर, गरियाबंद, महासमुंद समेत प्रमुख शहर शामिल है। पटवारी से आरआई बनने की परीक्षा में बड़ी धांधली की शिकायत बाद टीम ने दबिश दी है।

अंबिकापुर 2024 में हुए आरआई परीक्षा की पेपर लीक मामले में EOW बड़ी कार्रवाई की है। EOW की टीम ने तड़के सुबह 4 आरआई के निवास पर छापा मारा है। वहीं महुआपारा निवासी आरआई गौरीशंकर, फुंदुर्दिहारी निवासी आरआई नरेश मौर्य, बौरीपारा शिकारीरोड निवासी आरआई धरमसाय लकड़ा और कोणार्क सिटी निवासी आरआई अभिषेक सिंह के निवास पर EOW का छापा पड़ा है।

पेपर लीक में शामिल होने का आरोप
चारों आरआई अलग- अलग जिले में पदस्थ हैं, चारों पर आरआई पेपर लीक मामले में शामिल होने का आरोप है। आरआई भर्ती 2024 पेपर लीक मामले में एफआईआर दर्ज हुई थी। छापामार कार्रवाई के दौरान ईओडब्ल्यू की टीम पेपर लिक से संबंधित दस्तावेजों और मामले की जांच कर रही है।

RI अभिषेक सिंह के घर रेड
बिलासपुर में भी 2024 में RI परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर ACB/EOW ने छापा मारा है। अधिकारियों की टीम पटवारी से बने RI अभिषेक सिंह के घर पहुंची हुई है। अफसरों ने मिनोचा कॉलोनी स्थित बाजपाई कैसल पर दबिश दी है। मौके पर अफसर धांधली मामले में जाँच कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here